फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों को सर्वेक्षण के बारे में जानकारी दी

विज्ञापन
जांच करते अधिकारी। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन

नेबुआ रायगंज (कुशीनगर)। रामकोला चीनी मिल परिक्षेत्र के ग्राम सभा मोतीछपरा में उप गन्ना आयुक्त मुख्यालय व नोडल अधिकारी शेर बहादुर यादव ने शुक्रवार को गन्ना सर्वेक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने गन्ना सर्वेक्षण के समय किसानों से अपने भू अभिलेख व अन्य दस्तावेजों के साथ मौजूद रहने की गुजारिश की।
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त ने सर्वेक्षण के समय किसानों से कहा कि वे अपने भू अभिलेख और घोषणा पत्र के साथ मौजूद रहें। एक किसान के पूछे जाने पर कि पांच कट्ठा की जगह पंद्रह कट्ठा भरकर बताने पर क्या होगा तो आयुक्त ने कहा कि अब ऐसा नहीं हो सकेगा। गलत सूचना देने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद उन्होंने रामपुर में प्रभुनाथ कुशवाहा के पौधशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गन्ना सर्वेक्षण होने के बाद 6 से 21 जुलाई तक गन्ना क्षेत्रफल का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें किसान जानकारी प्राप्त कर क्षेत्रफल, बावग, पेड़ी व प्रजाति की जांच कर त्रुटि होने पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इस दौरान डीसीओ वेदप्रकाश सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रामकोला (पंजाब) अमरनाथ दुबे, सचिव केन यूनियन रामकोला (पंजाब) बेचन प्रसाद, सचिव केन यूनियन रामकोला खेतान दिनेश पांडेय, गन्ना प्रबंधक त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला शैलेंद्र त्रिपाठी, गन्ना सर्वेयर रामकलप प्रसाद, प्रद्युम्न तिवारी, राजेेेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें