फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में थे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जुमलेबाजी के दम पर सरकार चला रही भाजपा
विज्ञापन

- बसपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने यहां कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे है। हर दिन प्रदेश में कहीं न कहीं लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं हो रही है। रोजगार के लिए सरकार के पास कोई एजेंडा नहीं है। भाजपा की सरकार जुमलेबाजी के दम पर चल रही है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता अपनी तैयारी शुरू कर दें। बूथ स्तर पर जब मजबूती से लड़ाई होगी, तभी बसपा सुप्रीमो मायावती को प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा बुधवार को जिले के दौरे पर आए हुए थे। इस दौरान नगर के एक होटल में आयोजित समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव राजनैतिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए कार्यकर्ता संकल्प लेकर बसपा सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाते हुए पार्टी के विचारों से आमजन को अवगत कराएं। इस दौरान विश्वजीत सिंह, कल्पनाथ बाबू, सुरेश कुमार गौतम, सुधीर कुमार भारती, बृजेश कुमार, सुरेशचंद्र भारती, विजय कुमार गौतम, शिवांग सिंह, श्याम सुंदर राजभर, सुनील कुमार, रमेश कुमार, मुकेश्वर उर्फ पप्पू मद्घेशिया, रिजवान अंसारी, विजय प्रताप कुशवाहा, राममिलन निगम, सभानंद प्रसाद, मैनेजर भारती, जयप्रकाश, जगदीश कुशवाहा, दिवाकर भारती, लल्लन मल्ल, विजय कुमार गौतम, ओमप्रकाश राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

0000000
हाटा में हुआ बसपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत:
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा को कुशीनगर आगमन पर बसपा मंडल कोऑर्डिनेटर और जिला प्रभारी समेत कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। बुधवार की दोपहर में रामपुर 15 मील के चौराहे पर मंडल कोऑर्डिनेटर शिवांग सिंह और हाटा विधानसभा अध्यक्ष अशोक गोरखपुरी ने उनका स्वागत किया। हाटा के बस स्टेशन पर जिला प्रभारी राजमंगल भारती के साथ कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जाकिर, रेशमा खातून, बबलू, सुरेंद्र, देव मुनि, अवधेश सिंह, आनंद कनौजिया, लाल बिहारी, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें