फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 लोगों ने किया रक्तदान

Sun, 19 Nov 2017 05:15 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
रक्तदान शिविर में डीएम माैजूद रहे। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
कसया (कुशीनगर)। कुशीनगर जिले में 250 यूनिट का ब्लड बैंक स्थापित करने की कार्रवाई अंतिम चरण में है। स्वीकृति प्राप्त होते ही जिला अस्पताल में ब्लड बैंक 250 यूनिट क्षमता के ब्लड बैंक की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन


ये बातें डीएम आंद्रा वामसी ने कहीं। वह रविवार को कुशीनगर में आकांक्षा समिति की तरफ से आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। डीएम ने कहा कि किसी भी क्रिटिकल व मेजर स्थिति से निपटने के लिए ब्लड बैंक का होना बहुत जरूरी है। अभी कुशीनगर के ब्लड बैंक में रेफ्रिजरेटर में 50 यूनिट ब्लड रखने की व्यवस्था है। सक्षम ब्लड बैंक न होने से रक्त संग्रहित करने में समस्या आती है। 250 यूनिट ब्लड बैंक बनने से यह समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने जनपद के लोगों से भी रक्तदान करने की अपील की।

इसके पहले डीएम ने रक्तदान कर रक्त संग्रहण की शुरुआत की। शिविर में आईआईएम, मारवाड़ी समिति, थाई मंदिर, वर्मी मंदिर, व्यापार मंडल, बेसिक शिक्षा विभाग के लोगों ने योगदान दिया। कुल 200 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। 150 यूनिट रक्त फातिमा हॉस्पिटल और 50 यूनिट जिला अस्पताल को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर सीडीओ कृष्ण कुमार गुप्त, एडीएम कृष्ण लाल तिवारी, सीएमओ डॉक्टर अखिलेश कुमार, एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, बीईओ कसया धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी समेत शिविर में योगदान दिए विभिन्न सगंठनों और विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें