फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल बैंक के रामपुर सोहरौना शाखा में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा (क्रुशीनगर)। कोतवाली क्षेत्र के ढाढ़ा चौराहे पर स्थित पूर्वांचल बैंक की रामपुर सोहरौना शाखा से कम्प्यूटर सेट समेत कई सामान चोरी हो गए। चोरों ने गैस कटर के जरिए बैंक के स्ट्रांग रूम की आलमारी व लॉकर को काटकर खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली तो गैस कटर वहीं छोड़ गए। अन्य सामानों को भी तोड़ा गया है। सोमवार को इसकी जानकारी होने पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को पूर्वांचल बैंक के कर्मचारी जब पहुंचे तो शाखा प्रबंधक, कैशियर और स्ट्रांग रूम का ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। स्ट्रांग रूम में रखी अलमारी को चोरों ने गैस कटर से काटने का प्रयास भी किया था। आलमारी के पास ही गैस कटर पड़ा था। इसके अलावा चार मॉनिटर, सीसीटीवी का डीवीआर, एक सीपीयू, यूपीएस की दस बैट्रियां व दो ताले चोरी हो गए थे। इसके अलावा दो सीपीयू, अलार्म सेट, खिड़की तथा शाखा प्रबंधक एवं कैशियर के कमरे में रखी अलमारी एवं मेज को भी तोड़ा गया है। बैंक कर्मचारियों ने वारदात की जानकारी हाटा कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस कर्मियों ने बैंक पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
शाखा प्रबंधक वीरेंद्र राम ने बताया कि चोरी के वारदात की लिखित सूचना हाटा कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। कोतवाल शैलेश कुमार सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें