फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया कला गांव में गन्ने के खेत में 40 वर्षीय युवक का शव मिला। इस खेत से करीब 50 मीटर की दूरी पर अवैध रूप से चलने वाली शराब की भट्ठी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत युवक के पिता ने गांव के एक व्यक्ति पर शराब पिलाकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सिरसिया कला गांव निवासी अकबर नेे गन्ने के खेत में शनिवार को युवक का शव होने की सूचना दी। यह जानकारी मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर भीड़ जुटी तो युवक की शिनाख्त ग्राम सभा टेढ़ी निवासी संजय पांडेय पुत्र जगदीश पांडेय के रूप में हुई। इसकी सूचना पाकर पिता जगदीश पांडेय परिवार व गांव के कई लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पिता ने एक व्यक्ति पर शराब पिलाकर मारने का आरोप लगाया। शव मिलने की सूचना पर पहुंची नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
इस संबंध में एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें