कसया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कुशीनगर के सौजन्य से नगरपालिका कुशीनगर के वार्ड बुद्धनगरी (सुखारीछपरा) में बृहस्पतिवार को ‘आयुष आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत चिकित्सा शिविर एवं औषधि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में संधि रोग, उदर रोग, चर्म रोग और श्वास संबंधी बीमारियों से पीड़ित 51 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के बाद मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। शिविर का उद्घाटन करते हुए पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति में आयुर्वेद और योग का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद और योग भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपराओं में शामिल हैं। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की ओर से ‘आयुष आपके द्वार’ अभियान का शुभारंभ तीन सितंबर 2021 को किया गया था। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कुशीनगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संतराम मौर्य ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान अदिति सिंह, आदित्य दुबे, सुरेश चंद्र मिश्र, हरेंद्र चौरसिया, अनुपम पाठक, हरेंद्र पाठक, विश्वनाथ गुप्त आदि मौजूद रहे। संवादर