कप्तानगंज। आरपीएफ टीम ने सोमवार को गस्त के दौरान पनियवा रेलवे स्टेशन से 51 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है। रेलवे पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक परमेश्वर कुमार की अगुवाई में चल रही टास्क टीम व रेलवे स्टेशन पनियहवा पर ड्यूटी में तैनात रेलवे पुलिस ने सोमवार को रेलवे स्टेशन पनियहवा पर गस्त कर रहे थे। उसी दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो के पश्चिमी छोर पर झाड़ियों में छिपाकर लावारिस हालत में रखे एक काले रंग के बैग बरामद किया। छानबीन के दौरान बैग से 51 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।