पडरौना। जिले में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए में चलाए गए चेकिंग अभियान के पहले पखवाड़े में 5,023 वाहनों का चालान कर 76.23 लाख रुपये का समन शुल्क वसूला गया है।
यातायात पुलिस की तरफ से चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के तहत इंटरसेप्टर चारपहिया वाहनों के जरिए ओवरस्पीडिंग पर सख्त कार्रवाई करते हुए 1,714 वाहनों का चालान किया गया और 37,32,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 1,654 चालकों पर 16,54,000 रुपये का समन शुल्क लगाया गया। इसके अलावा गलत तरीके से वाहन पार्क करने पर 429 चालान कर 2,14,500 रुपये का जुर्माना लगाया और शराब पीकगाड़ी चलाने वाले 38 चालकों का चालान कर 3,80,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने पर सात वाहनों का चालान कर 70,000 रुपये का समन शुल्क लगाया गया। संवाद