सिद्धार्थनगर। प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में बैठक की। इसके मृतक आश्रित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने सहित अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जल्द मांगे पूरी करने के लिए आवाज उठाई।
रविंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश के पीआरडी जवानों को निदेशालय की ओर से मांगे गए ड्यूटी परिक्षेत्र में लगाया जाए। 45 से 90 किलोमीटर दूर ड्यूटी लगने से जवानों को दुर्घटना सहित आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। दूर-दराज ड्यूटी लगने से जवानों की सड़क हादसे में मौत हो जा रही है। ऐसे में मृतक परिवार को 50 लाख मुआवजा दिया जाए। वहीं, उच्च न्यायलय एवं सर्वोच्च न्यायलय द्वारा दिए गए आदेश को संज्ञान में लेते हुए जवानों के हित में न्याय करते हुए पीआरडी जवानों दी जाए। संवाद