पडरौना। बिजली विभाग की तरफ से शुक्रवार को मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस दिन अभियंताओं ने पडरौना नगर के कई मुहल्लों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 50 उपभोक्ताओं का कनेक्शन बकाए के कारण काट दिया। इस दिन सवा तीन लाख रुपये बकाया भुगतान जमा कराया गया।
मुख्य अभियंता गोरखपुर अरविंद कुमार सिंह के निर्देश पर पडरौना विद्युत वितरण खंड के अभियंताओं की तरफ से मेगा कैंप का आयोजन किया गया। एसडीओ पडरौना अरविंद कुमार सिंह की अगुवाई में जेई ओमप्रकाश यादव, विशंभर प्रसाद, लाइनमैन सेराज अहमद, दिनेश कुशवाहा और टीजी-2 इरफान अंसारी की संयुक्त टीम ने सबसे पहले रामकोला रोड, तुलसी आवास विकास कालोनी, सुभाष चौक, जटहां रोड, इंदिरा नगर और कसेरा टोली मुहल्लों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर बड़े 50 बकाएदारों का कनेक्शन काटा। इस दिन कैंप में कुल सवा तीन लाख रुपये बकाया जमा कराया गया।