उर्वरक की चार दुकानों से लिए पांच नमूने
तमकुहीराज। कृषि विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को कस्बा की चार उर्वरक की दुकानों की जांच की। उर्वरक की दुकानों से पांच नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। जांच में सहयोग नहीं करने पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल ने बताया कि सोमवार को कस्बा में संचालित चार उर्वरक, बीज और कीटनाशक दुकानों की जांच की गई है। इन दुकानों से पांच नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया, जबकि सुनील बीज भंडार तमकुहीराज ने जांच में सहयोग नही किया। इसे गंभीरता से लेते हुए उनके बिक्री केंद्र का लाईसेंस निलंबित कर दिया गया। इस तरह की कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी। उन्होंने बताया कि आधारकार्ड से उर्वरक की खरीददारी करें। जिले में यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इसलिए इसका भंडारण न करें। अपने रकबे के हिसाब से ही लें। उन्होंने थोक उर्वरक विक्रेताओं को अगाह किया कि उन्हीं रिटेलर को उर्वरक दिया जाए, जिनके पास क्यूआर कोड है और उर्वरक का स्टॉक तुरंत पीओएस मशीन में चढ़ाएं।