फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से संक्रमित मिले पांच लोग, छह स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से संक्रमित मिले पांच लोग, छह स्वस्थ
विज्ञापन

पडरौना। कोरोना से संक्रमित मिलने वाले लोगों की संख्या मंगलवार को कम रही। पांच नए लोग इस बीमारी से संक्रमित मिले, जिन्हें लेकर संक्रमित लोगों की कुल संख्या 5447 हो गई है। छह लोग स्वस्थ भी मिले हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 550 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 545 निगेटिव और पांच पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में तमकुही क्षेत्र से एक, हाटा से दो, पडरौना से एक और एक व्यक्ति अन्य क्षेत्र से है। इस तरह अब तक कराई गई 195032 लोगों की जांच में 5447 लोग कोरोना से संक्रमित मिल चुके हैं। मंगलवार को छह मरीज जांच में स्वस्थ पाए गए, जिन्हें लेकर कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5320 हो गई है। 57 मरीजों की इलाज के दौरान अब तक मौत हुई है, जबकि 70 लोग अभी भी इस महामारी से जूझ रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में संक्रमण दर 2.79 प्रतिशत, ठीक होने वाले लोगों की दर 97.66 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.04 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें