फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वॉइजनिंग से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार

विज्ञापन
विशुनपुर बरिया पट्टी गांव में फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार होने पर दुदही सीएच - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
फूड प्वॉइजनिंग से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार
विज्ञापन

विशुनपुर बरियापट्टी गांव की घटना, सभी सीएचसी में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
दुदही (कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के विशुनपुर बरियापट्टी गांव में फूड प्वॉइजनिंग से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार पड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के छह लोग रात में पूड़ी-सब्जी खाए थे। रविवार को उनमें से पांच लोग पूरे दिन सोए रह गए। एक लड़के को होश आया तो सभी लोगों को मेडिकल स्टोर से दवा लाकर दी गई। फिर भी ठीक नहीं हुए तो शाम को पड़ोसियों को बताया। उन सभी को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उन सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विशुनपुर बरियापट्टी गांव के बहपुरवा बड़का टोला निवासी चंद्रिका यादव के घर में शनिवार की रात पहले की बनी मिठाई के तेल में बोड़ा की सब्जी और पूड़ी बनाई गई थी। परिवार के चंद्रिका (60), कुंती (56), रिंकू (28), तूफानी (18), मंजेश (07) और रामजीत (15) भोजन करने के बाद सो गए। रविवार दोपहर करीब 12 बजे रामजीत का नींद खुली तो सभी को बेहोश देखा और उठाने का प्रयास किया। सभी लोगों ने पेट दर्द और चक्कर आने की बात बताई। रामजीत मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर लाया और सभी को दी। लेकिन किसी की हालत में सुधार नहीं हुआ। शाम को लगभग छह बजे यह बात उसने अपने पड़ोसियों को बताई। पड़ोसियों ने सभी लोगों को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात आरबी चौहान, जनमेजय सिंह, जय सिंह, रमेश प्रसाद ने इलाज शुरू किया। कुछ देर बाद हालत में सुधार हुआ। रामजीत ने बताया कि घर में तीन दिन पहले मिठाई बनी थी और उसी तेल में पूड़ी-सब्जी बनी। सभी लोग खाए। उसने थोड़ा कम खाया था। फार्मासिस्ट आरबी चौहान ने बताया कि हालत में काफी सुधार है। पुराने तेल में पूड़ी-सब्जी बनाकर खाए थे, जिसके चलते फूड प्वॉइजनिंग हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें