फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते में गड़बड़ी से 48 शिक्षकों का वेतन रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक खाते में गड़बड़ी से 48 शिक्षकों का वेतन रुका
विज्ञापन

पडरौना। जिले में नियुक्त हुए 48 शिक्षकों का वेतन मई से रुका है। कारण बैंक खाते, आईएफएससी कोड में गड़बड़ी और मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं होना बताया जा रहा है। इन शिक्षकों को सूचना देकर गड़बड़ी ठीक करा लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीते शैक्षिक सत्र में 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत जिले में करीब दो हजार शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। भर्ती होने बाद शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन शुरू हुआ, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते शैक्षिक संस्थान बंद होने से समय परप्रमाण पत्रों का सत्यापन होने में देरी होने लगी। कई माह से वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा होने लगा। शिक्षकों ने शासन और प्रशासन से सत्यापन कार्य शीघ्र पूरा करके वेतन भुगतान की मांग की। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने नवनियुक्त शिक्षकों से प्रमाण पत्रों का स्वप्रमाणित और नोटरी के आधार पर मई से वेतन जारी कर दिया गया, लेकिन इनमें 35 शिक्षकों का वेतन विभाग ने रोक दिया है। इसके अलावा वर्ष 2021 से पूर्व के नियुक्त हुए 13 शिक्षकों का वेतन भी जून का रोक दिया गया है। रोके गए वेतन के संबंध में विभाग बैंक खाता नंबर एवं आईएफएससी कोड में गड़बड़ी और मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं होने की बात कह रहा है। अब शिक्षक विभाग को दिए गए बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड को ठीक कराने में लगे हैं। लेखाधिकारी आलोक राय ने बताया कि जिन शिक्षकों का वेतन रुका है, उनकी संबंधित जानकारी मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दो माह का वेतन मैनुअल दिया गया है। मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड होते ही इनका वेतन जारी कर दिया जा रहा है। इस संबंध में बीएसए को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें