फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कप्तानगंज थाने में नष्ट की गई 4752 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब

Wed, 19 Mar 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। आबकारी एक्ट के तहत दर्ज विभिन्न केसों में बरामद 4752 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब न्यायालय के आदेश पर कप्तानगंज थाने में मंगलवार को नष्ट की गई। इसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख 84 हजार रुपये है। एसपी ने समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने मालखाने से आबकारी अधिनियम के तहत बरामद की गई अवैध शराबों को यथाशीघ्र निस्तारण कराने को निर्देशित किया गया था। इस क्रम में थाना कप्तानगंज में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मंगलवार को तहसीलदार की उपस्थिति में जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर अवैध अंग्रेजी शराब को नष्ट करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें