फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अयोध्या से जल लाकर शुक्रवार से शुरू होगा शतचंडी महायज्ञ

Tue, 18 Mar 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के गांव खोट्ठा में स्थित काली माता के मंदिर पर नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को अयोध्या से जल लाकर किया जाएगा। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने बताया कि कलश में जल भरने के लिए बस से एक दिन पहले ही अयोध्या के लिए श्रद्धालु रवाना होंगे। अयोध्या में सरयू नदी से कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप में आने के बाद शुक्रवार को यज्ञाचार्य पंडित अमित शास्त्री वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना कराएंगे। 29 मार्च को हवन पूजन के साथ यज्ञ संपन्न होगा। यज्ञ के दौरान दिन में 11 बजे से तीन बजे तक रमाशंकर शास्त्री प्रवचन करेंगे व रात में आठ बजे से रामलीला का मंचन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें