फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर 45 हजार हड़पे, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 20 Nov 2025 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के तुलसीनगर में संचालित वेलवेट इंटरप्राइजेज के संचालक पर मंगलवार को कसया पुलिस ने धमकी देने सहित विश्वासघात की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

असफाक अहमद निवासी ग्राम ठाडीभार नौका टोला थाना विशुनपुरा ने कसया थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि विदेश भेजने के नाम 45 हजार रुपये जलसाजी व घोखाधड़ी करके हड़प लिया गया है। पीड़ित ने बताया कि इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से विदेश भेजने के लिए वेलटेक इण्टरप्राइजेज के संचालक विरेन्द्र यादव वार्ड नंबर 9 तुलसीनगर ने मुझे विदेश भेजने के नाम पर पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है। फोन पे के माध्यम से दो बार में 29 हजार और 16 हजार देवेन्द्र गुप्ता के खाते में ट्रांसफर कराया।
नकद देने पर रकम लेने से इन्कार कर दिया। जैसे ही पैसा वेलटेक इंटरप्राइजेज को दे दिया गया। उसके बाद एयर टिकट की द्वितीय प्रतिलिपि सुपुर्द कर बांबे हेड आफिस को बताते हुए मुंबई जाने को कहा। संदेह पर एयर टिकट की जांच कराया तो टिकट फर्जी निकला।
विज्ञापन

टिकट फर्जी का हवाला देने पर विरेन्द्र फोन पर ही धमकी देने लगा। कसया एसओ प्रभारी रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें