फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 45 फीट का रावण पुतला तैयार, मंगलवार को किया जाएगा दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विजयादशमी पर्व को लेकर शहर के रामलीला मैदान में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जगदीशगढ़ राज दरबार की ओर से सदियों से चली आ रही परंपरा के तहत इस वर्ष भी 45 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया जा रहा है। मंगलवार की शाम छह बजे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

पुतले को बनाने में 50 बांस, सात किलो सुतली और बादशाह कागज का प्रयोग किया जा रहा है। इसे तैयार करने के लिए खड्डा से आए मुस्लिम समाज के कारीगर तिलकुट अली, झिलमिल और हरी 27 सितंबर से जुटे हुए हैं। कारीगरों की मेहनत से पुतले को भव्य और आकर्षक रूप दिया जा रहा है। मेला तैयारियों का निरीक्षण कर रहे राज्य सांसद आरपीएन सिंह ने कहा कि यह परंपरा हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है। मेला को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने रावण पुतला बनाते समय कारीगरों से बातचीत की और तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान सदर विधायक मनीष जायसवाल, समशेर मल्ल, गुड्डू सिंह, संतोष श्रीवास्तव, शैलेन्द्र दत्त शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें