फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के 56 इंच के सीने के आगे पाक ने टेक दिए घुटने: हेमा मालिनी

Thu, 09 May 2019 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
किसान इंटर कॉलेज खड्डा के खेल मैदान में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करतीं हेमामालिनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। मशहूर अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 56 इंच के सीने के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए। विपक्ष के पास मोदी का मुकाबला करने वाला कोई चेहरा नहीं है। पूरे देश में मोदी की लहर चल रही है।
विज्ञापन


गांधी किसान इंटर कॉलेज खड्डा में कुशीनगर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार दुबे के पक्ष में चुनावी जनसभा में हेमा मालिनी ने कहा कि विपक्षी मोदी से खौफजदा हैं। मोदी गरीब परिवार से हैं, जिस वजह से उन्होंने 100 से अधिक जन कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं।

हेमा मालिनी का हेलीकॉप्टर बुधवार को 3.11 बजे दिन में हेलीपैड पर उतरा। वहां से कार में बैठकर मंच तक पहुंचीं। भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दुबे सहित अन्य नेताओं ने बुके देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी परेशान हैं कि मोदी दोबारा सत्ता में न आएं, जबकि विपक्ष में मोदी की बराबरी के कद का कोई नेता नहीं है। पहले विपक्ष के प्रधानमंत्री डरपोक थे। वहीं मोदी मुंहतोड़ जवाब दे देते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को सचेत किया कि वे विपक्षियों के बहकावे में न आएं। यह चुनाव अति महत्वपूर्ण है। आपके एक मत से पूरे विश्व में देश का सम्मान, प्रतिष्ठा और सुरक्षा बढ़ेगी। हेमा ने कहा कि देश का कण-कण तो बोल ही रहा है, हवा भी मोदी-मोदी बोल रही है।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दुबे, क्षेत्रीय विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, राजेश्वर सिंह, पूर्व विधायक अतुल सिंह, दीपलाल भारती, आलोक तिवारी, निलेश मिश्रा, भाजपा के जिला महामंत्री मारकंडेय शाही, चंद्रप्रभा पांडेय, विवेकानंद पांडेय, विजयलक्ष्मी मिश्रा, रूपम सिंह, धर्मेंद्र राव, किशोर यादव, कुणाल राव, चंद्रप्रकाश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें