फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में 50 लोगों का हुआ इलाज

Sat, 04 May 2019 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिविर में मरीज का परीक्षण करते डाक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाटा। श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 50 लोगों की जांच कर दवा दी गई। न्यूरो विभाग के अध्यक्ष एवं लोकनायक जयप्रकाश मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली के डॉ. पीएन पांडेय के नेतृत्व में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को जरूरी दवाएं दी गईं।
विज्ञापन


सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चले इस शिविर में 50 मरीजों का इलाज कर दवा दी गई। डॉक्टर डीके गुप्ता ने इस समय होने वाले वायरल फीवर समेत कई अन्य बीमारियों के रोकथाम की जानकारी मरीजों को दी। लोकनायक जयप्रकाश मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली की डॉ. पुष्पा मिश्रा ने महिलाओं का इलाज किया।

इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक अग्निवेश मणि, प्राचार्य राजेश कुमार चतुर्वेदी, पूर्व प्राचार्य डॉ. राम सुभाष पांडेय, संजय पांडेय, सतीश शुक्ला, मोहन पांडेय, ज्योति पांडेय, जनार्दन मिश्र, चंद्रशेखर पांडेय, अभिषेक पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें