जनपद सिविल कोर्ट बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना। जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को संपन्न हो गया। देर शाम तक चले इस समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रकाश शुक्ल भी शामिल हुए।
जिला जज सैय्यद वाइज मियां की मौजूदगी में आयोजित इस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि बार और बेंच के बीच समंवय स्थापित कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में अधिवक्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका यह प्रयास आगे भी जारी रहना चाहिए।
इस समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश पांडेय, महामंत्री दुर्गेश्वर दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम श्रीवास्तव व विशाल विक्रम सिंह, संयुक्त मंत्री अनिल कुशवाहा, असीम सिंह व अनुराग मणि, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विनायक प्रबल और कोषाध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय को एल्डर्स कमेटी के सदस्य वाचस्पति पांडेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस दौरान सांसद राजेश पांडेय, बार काउंसिल के सदस्य श्रीनाथ पांडेय, प्रसिद्घ नारायण दीक्षित, कुशल प्रताप सिंह, रवि कीर्ति साहा, वेदप्रकाश तिवारी, नगीना पासवान, संजीव कुमार सिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।