फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनसूचित जाति संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बुधवार को बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति संघर्ष समिति से जुड़े लोग अपनी मांगों को लेकर डीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठे गए। धरना दे रहे लोगों का आरोप था कि गैर अनुसूचित जाति के लोग प्रमाण पत्र बनवाकर आरक्षण का लाभ ले रहे हैं। इससे अनुसूचित जाति के लोगों के संवैधानिक अधिकारों का हनन हो रहा है।
विज्ञापन

धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोरख प्रसाद ने कहा कि कुछ लोग शासन-प्रशासन पर दबाव बनाकर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र हासिल कर रहे हैं। गैर अनुसूचित जाति के लोग बिना किसी शासनादेश के धरना प्रदर्शन कर अनुसूचित जाति के लोगों का हक छीन रहे हैं।
इस मौके पर पूर्व विधायक दीपलाल भारती, दिनेश कुमार गौतम, विजय कुमार, रामनरेश प्रसाद, शिवमंगल भारती, देवमुनी प्रसाद, रामउग्रह, विजय कुमार गौतम, तारा प्रसाद, गुड्डू त्यागी, तुफानी प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें