फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। बृहस्पतिवार की सुबह बरवां सुकदेव गांव में एक युवक का शव प्राथमिक विद्यालय के पीछे पेड़ से लटकता पाया गया। घटना की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक स्नातक का छात्र था। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह गांव की एक महिला टहलने निकली थीं। गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे एक पेड़ पर गमछे से लटका शव देखकर महिलाओं ने शोर मचाया। लोग पहुंचे तो शव की पहचान 19 वर्षीय रत्नेश उर्फ विकास पुत्र रामरक्षा के रूप में हुई। सूचना पाकर घरवाले भी पहुंच गए और रत्नेश के शव को नीचे उतारा गया। प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रामरक्षा के तीन पुत्रों में से दूसरे नंबर का रत्नेश स्नातक द्वितीय वर्ष में पढ़ता था। घरवालों का कहना है कि बुधवार रात को वह भोजन करके सो गया था। सुबह उसका शव पेड़ से लटकता पाया जाना अनहोनी की तरफ इशारा करता है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में इस घटना को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इस संबंध में एसओ नीरज शाही का कहना है कि घरवालों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थित स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें