फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी बिंदु से ऊपर है गंडक नदी का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। वाल्मीकिनगर बैराज से गंडक नदी में डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। सोमवार की शाम से ही डिस्चार्ज बढ़ा होने की वजह से मंगलवार को खड्डा रेता क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें फिर बढ़ने लगीं। गांवों के भीतर से तो पानी निकल गया है, लेकिन आबादी के चारों तरफ पानी जमा है। तेज धूप और जलभराव के चलते इलाके में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार की शाम को भैंसहा गेज पर जलस्तर चेतावनी बिंदु 95 सेंटीमीटर से 08 सेंटीमीटर ऊपर था।
विज्ञापन

गंडक नदी के जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है। सोमवार की शाम चार बजे जलस्तर एक लाख 44 हजार था। मंगलवार को सुबह आठ बजे डिस्चार्ज एक लाख 31 हजार पांच सौ क्युसेक और शाम चार बजे एक लाख 52 हजार नौ सौ क्युसेक पहुंच गया। भैंसहा गेजस्थल पर नदी 95.08 मीटर पर बह रही थी जो चेतावनी बिंदु से आठ सेंटीमीटर अधिक है। मरचहवा व बसंतपुर गांव के चारों तरफ बाढ़ का पानी भर गया है। गांव के बीच से बाढ़ का पानी निकल गया है लेकिन कीचड़ की वजह से लोग परेशान हैं। कई जहरीले जीव-जंतु भी बिलों से निकलकर बाहर आ गए हैं। गंडक नदी से जुड़े कटबांसी नाले के रास्ते आ रहे पानी की वजह से संपर्क मार्गों पर पानी बह रहा है। स्कूल भी बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें