फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बीईओ की जांच में अनुपस्थित मिले चार शिक्षक

Fri, 07 Jul 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। मोतीचक ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों की बृहस्पतिवार को बीईओ ने जांच की। इसमें प्रधानाध्यापक समेत चार शिक्षक अनुपस्थित मिले। इसको गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित शिक्षकों से बीईओ ने नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा।
मोतीचक के बीईओ जय प्रकाश मौर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह 8:20 बजे कम्पोजिट विद्यालय भगवानपुर का निरीक्षण किया। यहां प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार व सहायक अध्यापक राजेश प्रसाद उपस्थित मिले, जबकि विद्यालय में तैनात राम प्रवेश यादव व राजू मौर्य अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

इसके बाद प्राथमिक विद्यालय पोखरभिंडा खास में सुबह 8:40 बजे पहुंचे। वहां स्कूल में तैनात तीन शिक्षकों के सापेक्ष दो उपस्थित मिले, जबकि सहायक अध्यापक साक्षी राय अनुपस्थित मिलीं। सुबह नौ बजे कम्पोजिट विद्यालय चंदरपुर पोखरभिंडा का निरीक्षण किया। वहां शिक्षक तो उपस्थित मिले, लेकिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति नामांकन के सापेक्ष कम मिली।
विज्ञापन

सुबह साढ़े दस बजे लघु माध्यमिक विद्यालय बनकटा का निरीक्षण किया। वहां प्रधानाध्यापक कुमुद पांडेय अनुपस्थित मिले। अंत में सुबह 11 बजे प्राथमिक विद्यालय बनकटा की जांच की। यहां तैनात प्रधानाध्यापक राजेंद्र शुक्ल, सहायक अध्यापक नितेश कुमार राय, यशवंत यादव और शिक्षामित्र सरस्वती राय उपस्थित मिलीं। बीईओ ने बताया कि जांच में अनुपस्थित मिले शिक्षकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें