फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में चार घायल

Mon, 12 Jun 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के तुर्कडिहा ईंट भट्ठे के पास रविवार को दो बाइक सवारों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज, भेजवाई, जहां इलाज चल रहा है। दोनों बाइक चालक हेलमेट पहने थे।

थाना क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा निवासी उदय प्रताप (32) अहिरौली बाजार से घर जा रहे थे। अभी वे तुर्कडिहा ईंट भट्टे के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे। दूसरी बाइक पर सवार देवरिया जिले के थाना गौरी बाजार के गांव बसंतपुर निवासी सलमान (18), अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव तुर्कडिहा निवासी महबल्ली (65) व सदरे आलम समेत चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उदय प्रताप के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पहुंचे परिजन उदय को एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जबकि सूचना पर पहुंची अहिरौली बाजार ने दूसरे बाइक सवार तीनों घायलों को एंबुलेंस से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजवाया।
इस संबंध में एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें