फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क विवाद में झोपड़ी में आग लगाने का आरोप

Mon, 12 Jun 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। सड़क निर्माण को लेकर चल रहे विवाद में एक व्यक्ति ने दूसरे पक्ष पर रविवार की दोपहर उनकी झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है। इस आग लगी में तीन झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गईं। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस छानबीन कर रही है।
खड्डा थाना क्षेत्र के हथिया गांव के स्कूल टोला में सड़क का इंटरलॉकिंग को लेकर भुलई शर्मा व प्रधान प्रतिनिधि में विवाद चल रहा था। भुलई का आरोप है कि पुरानी सड़क की जगह उनकी निजी जमीन में सड़क निर्माण कराया जा रहा है। इस पर पुरानी सड़क की जमीन की मांग कर रहे थे। इस पर प्रधान प्रतिनिधि और गांव के लोग राजी नहीं थे।
विज्ञापन

रविवार को मनरेगा योजना से पुराने सड़क का कार्य शुरू हुआ, तो दोनों तरफ से कहासुनी होने लगी। इसी बीच भुलई शर्मा की झोपड़ी में आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते कि उससे पहले आग ने विकराल रूप लेकर बगल के रामसंवारे की झोपड़ी में भी आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू यादव ने बताया कि भुलई शर्मा ने अपनी बेटी से अपनी ही झोपड़ी में आग लगवा दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि रास्ते का विवाद था। ग्राम प्रधान की तरफ से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान एक पुरानी झोपड़ी में आग लग गई। इससे बगल के एक व्यक्ति की झोपड़ी भी जलकर नष्ट हो गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें