फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन पर गिरी बिजली, एक ही परिवार के चार झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
एचटी लाइन पर गिरी बिजली, एक ही परिवार के चार झुलसे
विज्ञापन

हाटा नगर पालिका के महादेव छपरा की घटना
घर में उतरा हाईटेंशन करंट, चपेट में आए गए परिवार के चार सदस्य
गंभीर रूप से झुलसे दो महिलाएं मेडिकल कालेज के लिए रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। शुक्रवार की शाम को हो रही हल्की बारिश के बीच तेज आवाज के साथ हाटा नगर पालिका क्षेत्र के महादेव छपरा में 132 केवीए एचटी लाइन पर बिजली गिर गई। जहां बिजली गिरी उसके ठीक सामने वाले घर में अचानक वोल्टेज हाई होने से सभी उपकरण जलने लगे। पूरे घर में करंट उतर गया, जिसकी चपेट में आने से दो महिलाएं तथा एक लड़की व एक लड़का झुलस गया। दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब छह बजे बारिश के दौरान महादेव छपरा निवासी रामदयाल के घर के पास 132 केवीए एचटी लाइन पर आकाशीय बिजली गिरी। इससे रामदयाल के घर में लगे बिजली के सभी उपकरण जलने लगे। पूरे घर में करंट प्रवाहित होने लगा। इसकी चपेट में आने से इस परिवार की शारदा देवी, अनीता देवी, गोलू और प्रियंका झुलस गए। आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंचे और झुलसे चारों लोगों को हाटा सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद शारदा देवी और अनीता देवी की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। गोलू व प्रियंका को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें