फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी टीम ने छापा मारा, चार व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी टीम ने छापा मारा, चार व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन

तमकुहीराज। जिला आबकारी अधिकारी राजबीर सिंह की अगुवाई में आबकारी टीम ने शुक्रवार को तरयासुजान एवं तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कच्ची शराब के अड्डों पर छापा मारा। वहां काफी मात्रा में कच्ची शराब और लहन बरामद की। अवैध धंधे में लिप्त चार लोग पकड़े गए। उनके खिलाफ आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

डीईओ के साथ आबकारी निरीक्षक तमकुहीराज अमरनाथ व आबकारी निरीक्षक गोरखपुर निर्झरिणी पांडेय की टीम ने संयुक्त अभियान के तहत सबसे पहले तरयासुजान थाना क्षेत्र के डिबनी बंजरवा में छापा मारा। वहां से सोमारी पत्नी दहारी व लंगड़ी पत्नी किशोर को अवैध शराब के साथ पकड़ा। आबकारी टीम ने डिबनी बंजरवा में भारी मात्रा में लहन नष्ट किया। इसके बाद टीम तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टड़वा व विजयपुर उत्तरपट्टी पहुंची। सपही टड़वा में टीम ने 13 लीटर कच्ची शराब के साथ गोविंद व विजयपुर उत्तरपट्टी में 20 लीटर कच्ची शराब के साथ लालती पत्नी सोनी को हिरासत में ले लिया। विजयपुर उत्तरपट्टी में भी टीम ने लहन नष्ट किया। डीईओ ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें