फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 12 दिन में 372 किमी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त

Mon, 30 Sep 2024 03:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। जिले से गुजर रहे प्रमुख जिला और ग्रामीण मार्ग बदहाल हैं। कई संपर्क मार्ग 10 साल से भी अधिक समय से खराब हैं। मुख्यमंत्री का फरमान है कि 15 दिनों में सड़कों को दुरुस्त किया जाए, लेकिन तय समय में सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करना बड़ी चुनौती है। जर्जर सड़कों में प्रमुख एवं अन्य जिला मार्ग से लेकर ग्रामीण इलाकों की सड़कें भी शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में दो खंडों में करीब 437 किमी सड़कें को गड्ढामुक्त करना है। निमार्ण खंड में 210 किमी सड़कें बदहाल हैं। जबकि प्रांतीय खंड में 227 किमी सड़कें खस्ताहाल हैं। मुख्यमंत्री के फरमान के बाद पीडब्ल्यूडी के अफसरों का ध्यान उन मार्गों पर अधिक है, जो दुर्गा पूजा, दशहरा व विसर्जन मार्ग के रूप में प्रयोग होंगे। इन्हें 10 अक्तूबर तक गड्ढामुक्त किया जाएगा। मरम्मत करने का कार्य शुरू हो गया है लेकिन लगातार बारिश होने के वजह से कामा प्रभावित हो गया था।
विज्ञापन


मरम्मत होने वाले मार्गाें को लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन से मंजूरी एवं धन मिलने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। दोनों खंडाें में 437 किमी सड़कें मरम्मत की जानी है। अब तक 65 किमी सड़कें गड्ढामुक्त हो चुकी हैं। इनमें जो सड़के दुर्गा पूजा, दशहरा व विसर्जन मार्ग के रूप में प्रयोग होंगे उन्हें 10 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करना है बाकी सड़कों को 31 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करना है। -राजेश सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें