रोजगार मेले में आने वालीं कुल चार कंपनियों में से एक रही अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में जिला सेवायोजन और आईटीआई की तरफ से सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुल 80 युवाओं ने रोजगार के लिए साक्षात्कार दिए, जिसमें से 37 युवाओं में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने बताया कि एक दिवसीय अप्रेन्टिस मेला में कुल 80 अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया था। इसमें से टाटा मोटर ने 11, लावा इंटरनेशनल ने 15 और डेक्शन ने साक्षात्कार के आधार पर 11 समेत कुल 37 युवाओं का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिए।
उन्होंने बताया कि इन युवाओं को 10,000 से 12,000 के बीच में वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मेले में कुल चार प्राइवेट कंपनियां शामिल होनी थीं। इसमें से तीन कंपनियां मेला में पहुंची थीं।
इस दौरान एनपी प्रजापति, वीरेंद्र कुमार, पारसनाथ प्रसाद, वीएन गुप्ता, जितेंद्र जायसवाल, अभिषेक मिश्र, अभिषेक मिश्र, रामअशीष राय, अमृत मौर्या आदि मौजूद रहे।