संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला स्टेडियम में सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस का शुभारंभ हुआ। खेल दिवस के पहले दिन सब जूनियर बाॅक्सिंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें 60 बालक और बालिका खिलाड़ी शामिल हुईं। इसमें सफल प्रतियोगियों को प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरस्कृत किया जाएगा।
खेल दिवस का उद्घाटन नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद सब जूनियर बाॅक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें श्नेहान्जल तिवारी, अन्नस रजा, आरव जायसवाल, धनपाल गोड़, हर्षित कुमार, विवके यादव, हंसराज राय, कार्तिके मिश्रा, निहाल सिंह, सत्यम गुप्ता, कृष्णा तिवारी, श्याम यादव, नितेश चौबे, अंकित कुमार, अभिनंदन, शिवम कुमार, प्रियांशु द्विवेदी, अंशु सिंह, विशाल चैहान, अमित कुमार, लक्ष्मी यादव, निशू सिंह, मुस्कान शर्मा, ममता सिंह, नंदनी यादव, आंचल, आकांक्षा कुशवाहा, मनीषा पासवान, खुशी तिवारी, प्रिया शर्मा,
वैष्णवी बर्नवाल, प्रिया द्विवेदी, पलक बर्नवाल, श्रेया तिवारी, सोनम गोंड़ ने अपने प्रतिद्वंदी को पराजित कर प्रतियोगिता जीता है। अंत में जिला क्रीडाधिकारी रवि निषाद ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान धीरेंद्र प्रताप सिंह, रोजेंद्र सिंह, दुर्गावती, संदीप कुमार यादव, राजेश कुमार गुप्ता, मोहम्मद आजम, कृष्णा चैबे, आर्यन पांडेय, कार्तिक पांडेय आदि मौजूद रहे।