फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: देवीपुर जोगी टोला में आग लगने से 36 घर जले

Mon, 05 Jun 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी-बिहार सीमा के गांव में लगी आग से सामान जलकर राख
विज्ञापन

फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। यूपी-बिहार बाॅर्डर सीमा स्थित बिहार के देवीपुर जोगी टोला में रविवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से 36 घर जलकर नष्ट हो गए। सूचना पर यूपी और बिहार के धनहा थाना से अग्निशमन दस्ता पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया।

देवीपुर जोगी टोला गांव निवासी रामकिशुन गुप्ता के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उनके पड़ोसी विद्या यादव के घर में आग लग गई। विद्या यादव के घर में रखा रसोई गैस सिलिंडर फटने से आग की लपटें तेज हो गईं। देखते ही देखते संजय शाह, कैलाश कुशवाहा, रामानंद कुशवाहा, केदार यादव, मोहित यादव, सुरेश, दिलीप बैठा समेत करीब 36 घर जलकर नष्ट हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं परिवार के लोग घर में रखा कोई भी सामान निकाल नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोतहवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुलायम यादव ने मौके पर पहुंचकर अग्नि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। मधुबनी अंचल से अंचल कर्मचारी मधेश्वर सिंह मौके पर पहुंचकर अग्निपथ परिवार की सूची तैयार करने में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें