फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

Mon, 05 Jun 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव रामपुर राजा में रविवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, रविवार को तमकुहीराज थाना क्षेत्र के रामपुर राजा निवासी बैद्यनाथ कुशवाहा के 50 वर्षीय पुत्र व्यास कुशवाहा बंदर मारने की बात कह कर घर से निकले। इसी बीच माधोपुर बुजुर्ग-रामपुर राजा मार्ग पर बाइक से टक्कर हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजन व्यास इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ तमकुहीराज नीरज कुमार राय ने बताया अभी तहरीर नहीं मिली है, सूचना के बाद शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें