फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले दो महीने में लगेंगे सबसे अधिक सात फेरे

Thu, 19 Jan 2017 01:58 AM IST
राकेश कुमार गौंड़, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
मैरिज - फोटो : getty images
विज्ञापन
हिंदी पंचांग के हिसाब से मार्च तक यह वर्ष समाप्त हो जाएगा, लेकिन गुजरते साल के अंतिम दो महीने में दूल्हा-दुल्हन सबसे अधिक फेरे लेंगे। वजह यह है कि इस वर्ष का सबसे अधिक लग्न और शादी का उत्तम मुहूर्त 17 जनवरी से शुरू हुआ है, जो 15 मार्च तक रहेगा। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक इस अवधि में गज केसरी योग बन रहा है। इस मुहूर्त में विवाह उत्तम माना गया है।
विज्ञापन


हिंदू पंचाग के अनुसार नव संवत्सर 2073 की शुरुआत चैत्र शुक्ल पक्ष की आठ अप्रैल से हुई थी। अप्रैल में 13 लग्न थे, मई और जून कोई में कोई लग्न नहीं था। जुलाई में आठ तारीख को लग्न था। उसके बाद हरिशयनी एकादशी के कारण लग्न समाप्त हो गया। फिर नवंबर और दिसंबर में आठ-आठ लग्न की तिथियां थीं, लेकिन जनवरी से मार्च तक लग्न तिथियों की भरमार है। 17 जनवरी से ही लग्न का मुहूर्त शुरू हो गया है, जो 18, 20 से 24 जनवरी, 31 जनवरी, एक फरवरी को बसंत पंचमी के दिन, 2, 5, 6, 7, 11 से 23 फरवरी, 28 फरवरी, 01 मार्च, 04, 05, 06, 08, 11, 12, 13 और 14 मार्च को लग्न मुहूर्त है।

ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि इन दो महीने की समयावधि में गज केशरी योग भी बन रहा है, जो वर-वधुओं को लिए काफी फलदायी होगा। इस तरह का योग पांच वर्ष बाद बन रहा है। जहां तक 29 मार्च से प्रारंभ हो रहे नव संवत्सर 2074 से लग्न की बात की जाए तो अप्रैल में 10, मई में 18, जून में 20, जुलाई में 03, नवंबर में 09 और दिसंबर में 10 मुहुर्त बन रहे हैं।             
विज्ञापन


खरमास के बाद इस वर्ष लग्न की शुरुआत 17 जनवरी से हुई है। इस साल के शुरुआती दो महीनों में लग्न के शुुभ मुहूर्त की भरमार है। 15 मार्च तक कुल 36 लग्न हैं, जिन तिथियों में मांगलिक कार्य संपादित किए जा सकते हैं। गज केशरी योग बनने के साथ ही इन मुहुर्त में होने वाली शादियां वर-वधू के लिए कल्याणकारी होंगी।           
विज्ञापन

- डॉ. महेंद्र पांडेय, सहायक प्रवक्ता, ज्योतिष, बीएचयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें