पडरौना। परिषदीय विद्यालयों में तैनात 34 शिक्षकों को गैर जनपद के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। इनके स्थान पर स्थानांतरित होकर आए 24 शिक्षकों ने रविवार को कार्यभार ग्रहण किया।
परिषदीय विद्यालयों में तैनात 39 शिक्षकों ने अंतरजनपदीय पारस्परिक तबादला के लिए ओवदन किया है। ये तबादले अध्यापकों की मांग पर विद्यालय से विद्यालय में किए गए है। इनमें से 34 शिक्षक शनिवार तक कार्यमुक्त कर दिए गए हैं। इनकी जगह संबंधित जिलों से 24 शिक्षकों ने रविवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। शासन के निर्देश पर इस बार पारस्परिक तबादले वाले शिक्षकों को हर हाल में कार्यमुक्त करना है। इसलिए शेष पांच शिक्षकों को कार्यमुक्त करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। इस संबंध में बीएसए डॉ. राज जियावन मौर्या ने बताया कि अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए 34 शिक्षकों को कार्यमुक्त किया गया है। उनके स्थान पर 24 शिक्षक कार्यभार ग्रहण किया। शेष पांच शिक्षकों को भी कार्यमुक्त करने के लिए संबंधित बीईओ को निर्देश दे दिया गया है।