पड़रौना। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली हाटा पुलिस को पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ पिकअप वाहनों से ले जाए जा रहे कुल 34 पशुओं को बरामद कर आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कोतवाली हाटा में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद हुसैन अंसारी निवासी कोरया भेलही थाना तुर्कपट्टी, नुरैन शाह निवासी शेखपुरा कटनवार थाना कोतवाली पडरौना, रामबेलास निवासी मछरिया बसंत भारती थाना तुर्कपट्टी, रामप्रवेश यादव निवासी सेन्दुरिया बुजुर्ग थाना पटहेरवा, प्रमोद कुमार गुप्ता निवासी सेंदुरिया बुजुर्ग, थाना पटहेरवा, सितारे निवासी अर्जुन डुमरी लक्ष्मीपुर थाना कोतवाली हाटा, अनुपम कुमार निवासी रामपुर बुजुर्ग, थाना रामकोला, गुड्डू तिवारी निवासी धर्मपुर बुजुर्ग थाना रविन्द्र नगर धूस शामिल हैं। उनके पास से 34 राशि पशु (20 भैंस व 14 पाड़ा-पाड़ी) और 8 पिकअप वाहन बरामद किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान आदि शामिल रहे।