पडरौना। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को तमकुहीराज पुलिस ने 330 शीशी विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब कार के साथ बरामद कर लिया।
विज्ञापन
एसओ चंद्रभान सिंह ने बताया कि पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान टड़वा मोड़ नैनू पहरु रोड से गुजर रहे एक कार को रोकने का प्रयास किया गया तो कार सवार रफ्तार तेज कर भागने लगे। पुलिस से पीछा किया तो तस्कर पकड़े जाने के डर से सड़क के किनारे ही कुछ दूर पर कार रोककर मौके से भाग गए। पहुंची पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाने ले आई, वहां तलाशी में कार के भीतर से 205, 89 और 36 शीशी अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 215 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस कार के रजिस्ट्रेशन नंबर से तस्करों तक पहुंचकर व जल्द दबोचने की दावा कर रही है।