फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समायोजित शिक्षा मित्रों ने भरी हुंकार

Tue, 06 Nov 2018 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
shikshamitras
विज्ञापन
डरौना। बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद सुनवाई न होने से आजिज समायोजित शिक्षामित्रों ने अब आंदोलन का मूड बना लिया है। आदर्श समायोजित शिक्षक-शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने मंगलवार को बीएसए को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि 25 नवंबर तक मांगें पूरी न हुईं तो अगले दिन से बीएसए कार्यालय पर अनशन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


इस संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार तिवारी और महामंत्री देवकांत यादव सहित अन्य पदाधिकारी बीएसए से मिले। इन लोगों ने बताया कि सातवें वेतन आयोग का जनवरी 2016 से दिसंबर 2016 तक का एरियर तथा डीए बोनस का भुगतान अब तक नहीं हुआ है, जबकि अन्य शिक्षकों का भुगतान कर दिया गया है।

इसी तरह जुलाई 2017 में 25 से 31 तारीख तक सात दिनों के अवशेष वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया है। जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों में हो चुका है। इनकी यह भी कहना था कि मूल विद्यालय वापसी का आदेश देने में कार्यालय की ओर से हीलाहवाली की जा रही है, इस कारण बहुत से समायोजित शिक्षा मित्र 70-80 किलोमीटर से प्रतिदिन विद्यालय जाने को विवश हैं। इन समायोजित शिक्षा मित्रों ने समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें