फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशुनपुरा ब्लाक का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक में अब भी 178 पीएम आवास अधूरे
विज्ञापन

पांच गांवों के प्रधान और सचिव बीडीओ के निशाने पर
अमर उजाला ब्यूरो
जटहां बाजार। प्रशासनिक कोशिशों और सख्ती के बाद भी विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र में 178 प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण पूरे नहीं किए जा सके हैं। इनमें 12 ऐसे आवास शामिल है, जहां भूमि विवाद के कारण अभी तक निर्माण कार्य ही शुरू नहीं हो पाया है। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले करीब छह ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव बीडीओ के निशाने पर आ गए हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विशुनपुरा ब्लॉक के 81 ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2017-18 में 1777 पीएम आवास आवंटित हुए था। इनमें से 1599 पीएम आवासों के निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं और 178 आवासों के निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक पूरे नहीं हो पाए हैं। इनमें 12 ऐसे आवास शामिल हैं, जहां भूमि विवाद के कारण निर्माण शुरू ही नहीं हो सके हैं। विवादित होने के बाद बिना जांच किए लाभार्थियों के खाते में आवास निर्माण की पहली किस्त भेज दी गई है। वहीं छह ऐसे गांव हैं, जहां सर्वाधिक पीएम आवास अपूर्ण हैं। इसमें हिरनही गांव में 25, बबुईया हरपुर गांव में आठ, चैती मुसहरी में छह, विशुनपुरा बुजुर्ग में चार, दुबौली में चार, अरनहवा में चार पीएम आवास नहीं पूर्ण हो पाए हैं। यह पांचों गांव बीडीओ के निशाने पर हैं। इन गांवों के ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों पर कार्रवाई के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ अंबरीश सिंह ने बताया कि गांवों का निरीक्षण कर शीघ्र ही पीएम आवास पूर्ण कराए जाएंगे। एक सप्ताह के अंदर आवास का निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो पांचों गांवों के जिम्मेदार पंचायत सचिवों और ग्राम प्रधानों पर कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें