फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 313 लीटर रिफाइंड पामोलीन ऑयल और 120 किलो किशमिश सीज्

Tue, 29 Oct 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने सोमवार को अभियान चलाया। संदेह के आधार पर एक दुकान से 313 लीटर रिफाइंड पामोलीन ऑयल और 120 किलोग्राम किशमिश सीज की गई। छह नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य)- द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताया कि कसया के सिसवा महंथ स्थित जेएसएस इडिबल प्रालि से 313 लीटर रिफाइंड पामोलिन आयल और जय अंबे ट्रेडर्स से 12 गत्ताें में 120 किलोग्राम किशमिश मिली। किशमिश के डिब्बों पर मिथ्या छाप जानकारी थी। निर्माण तिथि और वैधता समाप्त होने की तिथि अंकित नहीं थी। दोनों सामान को सीज कर दिया। भैंसहा सदर टोला स्थित शिव शक्ति स्वीट से बेसन का लड्डू, हाटा के वैष्णो स्वीट हाउस से पनीर, कसया के पाठक जी मिष्ठान भंडार से सोनपापड़ी, कप्तानगंज के जय अंबे ट्रेडर्स से किशमिश समेत कुछ नमूने एकत्र किए गए।
उन्होंने बताया कि एकत्र नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कन्हैया लाल वर्मा, राम बुझावन चैहान, विजय कुमार यादव, पवन कुमार गोंड आदि मौजूद रहे।ह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें