फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टीईटी के दूसरे दिन गैरहाजिर रहे 311 अभ्यर्थी

Sat, 04 Jul 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
टीईटी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी केशव कुमार।स्रोत-सोशल मीड - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
पडरौना। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की तरफ से से आयोजित तीन दिवसीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के दूसरे दिन शुक्रवार को दोनों पालियों में कुल 311 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पंजीकृत 5,232 अभ्यर्थियों में से 4,921 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

पडरौना के उदित नारायण इंटर कॉलेज व उदित नारायण पीजी कॉलेज ब्लॉक-ए, उदित नारायण पीजी कॉलेज- ब्लॉक-बी, किसान इंटर कॉलेज साखोपार, बुद्ध इंटर कॉलेज, बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर समेत छह केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर पहली पाली में पंजीकृत 2,616 अभ्यर्थियों में से 2,444 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 172 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली की परीक्षा में भी पंजीकृत 2,616 अभ्यर्थियों में से 2,477 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 139 ने परीक्षा छोड़ दी।
कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई परीक्षा के दौरान केंद्रों पर पुलिसकर्मियों ने प्रवेश पत्र व आधार कार्ड से अभ्यर्थी का मिलान कर कराया। कई स्तर की चेकिंग से गुजरते हुए अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में दाखिल हुए। अंत में अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक जांच की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर पुरुष अभ्यर्थियों से बेल्ट, जूते उतरवाने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी गई। वहीं महिला अभ्यर्थियों के बाल खुलवाए, हाथ में पहने कड़े, कान में बालियां सहित गले में पहने लाकेट की भी जांच की जा रही है। अभ्यर्थियों की जेब से रुमाल निकालकर तलाशी ली गई।
विज्ञापन

परीक्षा को सफल, निष्पक्ष, पारदर्शी और पूर्णतः नकलविहीन माहौल में संपन्न कराने के लिए डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार ने किसान इंटर कॉलेज शाखोपार, उदित नारायण पीजी कॉलेज, पडरौना और बुद्धा पीजी कॉलेज, कुशीनगर में चल रहे परीक्षा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, रिकॉर्डिंग व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, कक्षों की व्यवस्थाओं व सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली।
उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की प्रत्येक प्रक्रिया शासन की तरफ से निर्धारित निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता एवं सतर्कता के साथ संपन्न कराने की हिदायत दी। कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

टीईटी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी केशव कुमार।स्रोत-सोशल मीड- फोटो : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें