फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 36 घंटे बाद 30 गांवों को मिली बिजली, लोगों ने ली राहत की सांस

Mon, 10 Jun 2024 04:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के मनिकौरा बिजली उपकेंद्र में लगे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर में आई खराबी से पिछले 36 घंटे तक करीब 30 गांवों की आपूर्ति ठप रही। रविवार की शाम करीब चार बजे दो फीडरों की आपूर्ति बहाल हुई, इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। बिजली नहीं होने से लोग परेशान थे। अचानक ट्रांसफार्मर में आई खराबी के चलते बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

मनिकौरा बिजली उपकेंद्र में लगे पांच एमबीए के एक ट्रांसफार्मर से चैती और बड़हड़ा फीडर में बिजली आपूर्ति होती है। दोनों फीडरों से करीब 30 गांव के लोग जुड़े हैं। शनिवार को भोर में करीब चार बजे अचानक पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर से तेल टपकने लगा और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना के बाद एक्सईएन इंद्रराज यादव टेक्निकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मरम्मत शुरू कराई। लेकिन, आसपास पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर का रीले नहीं मिला तो दूसरे जिले से मंगाया गया। रविवार की सुबह से फिर काम शुरू हुआ और शाम करीब चार बजे ट्रांसफार्मर को ठीक कर दिया गया, जिसके बाद करीब 30 गांव में बिजली आपूर्ति करीब 36 घंटे बाद बहाल हुई। जेई अजय सिंह ने बताया कि खराब हुए पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें