फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तिलक समारोह का बचा खाना खाने से 30 लोग बीमार, तीन मेडिकल कॉलेज रेफर

Tue, 28 Apr 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सेवरही के बिनटोली गांव निशुल्क दवाओं वितरण करती चिकित्सकों की टीम ।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के शिवशक्ति नगर बिनटोली में तिलक समारोह का बचा खाना खाने से रविवार की रात करीब 30 लोग बीमार हो गए। अचानक बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ने से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सभी को आनन-फानन में सेवरही सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इलाज के बाद तीन महिलाओं की तबीयत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
बिनटोली निवासी लालबहादुर चौहान के घर से 25 अप्रैल को सिवान तिलक गया था। घर वालों और रिश्तेदारों के लिए घर में चावल, दाल और आलू परवर की सब्जी बनी थी। सबके खाने के बाद बचा खाना घरवालों ने पड़ोसियों में बांट दिया और खुद भी खाया। सोमवार को पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर स्थानीय सभासद ब्यास निषाद ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी और एंबुलेंस से पीड़ितों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

एक साथ करीब 30 मरीजों के पहुंचने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। चिकित्सक तत्काल इलाज में जुट गए। देर रात तक उपचार चलता रहा। हालत गंभीर होने पर कौशल्या (61), सीता देवी (35) और लक्ष्मी (14) को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति अब सामान्य है।
घटना के बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित जायसवाल व डॉ. अरविंद यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य टीम सोमवार को गांव पहुंची। टीम ने छिड़काव कर लोगों की जांच की और आवश्यक दवाएं वितरित कीं। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें