फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कृषि विवि का 30 फीसदी निर्माण अधूरा, अक्तूबर में पूरा कराना चुनौती

विज्ञापन
निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय। संवाद
विज्ञापन
कसया। महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के लोकार्पण की तैयारियों के बीच निर्माण कार्यों को अक्तूबर में पूरा कराना प्रशासन और कार्यदायी संस्था के लिए चुनौती बन गया है। परिसर में करीब 30 फीसदी काम अभी अधूरा है।
विज्ञापन

महिला छात्रावास का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि पुरुष छात्रावास में काम जारी है। सीसी सड़क, मुख्य द्वार और गेट समेत कई अन्य निर्माण कार्य भी पूरे होने बाकी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए कार्यदायी संस्था ने श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर काम में तेजी लाई है। इसके बावजूद तय समय में सभी कार्य पूरे करना आसान नहीं है। विश्वविद्यालय के अकादमिक भवन का निर्माण अंतिम चरण में है। यहां फिनिशिंग का काम शेष है।
विज्ञापन

मेस और प्रसाधन संबंधी सुविधाओं के साथ महिला छात्रावास का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है। वहीं, पुरुष छात्रावास में अभी निर्माण कार्य चल रहा है। परिसर में सीसी सड़क, मुख्य द्वार और गेट का निर्माण पूरा कराने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा पुस्तकालय, कक्षाओं और अन्य भवनों से जुड़े कुछ कार्य भी बाकी हैं।
विश्वविद्यालय परिसर को लोकार्पण के लिए तैयार करने के उद्देश्य से निर्माण कार्यों की रफ्तार बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने श्रमिकों की संख्या बढ़ाई है।
प्रशासन भी लगातार निर्माण कार्यों की प्रगति की निगरानी कर रहा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट निर्माण कार्यों का जायजा ले रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई और अन्य जरूरी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।
प्रशासनिक एवं परिवीक्षण अधिकारी डॉ. सुशांत श्रीवास्तव ने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय में अभी कुछ काम बाकी हैं। वर्तमान में नामांकित छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जरूरी कार्यों को पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है। परिसर के अन्य निर्माण कार्य भी जारी रहेंगे।
सांसद विजय कुमार दुबे ने बताया कि अकादमिक भवन, छात्रावास, सड़क, गेट, शौचालय और कक्षाओं से जुड़ी जरूरी व्यवस्थाएं तैयार होने के बाद प्रधानमंत्री से विश्वविद्यालय का लोकार्पण कराने की योजना है। इसके साथ ही नारायणी नदी के भैंसहा घाट पर प्रस्तावित पुल के शिलान्यास का कार्यक्रम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें