फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिवमंदिर के पास तीस मीटर नाली गिरी

Sat, 29 Jul 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

लोगों ने उठाई नाली निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। शनिवार शाम हुई बारिश के बाद कस्बा स्थित शिव मंदिर के पास तीस मीटर नाली गिर गई। हालांकि, इससे कोई दुर्घटना नहीं हुई। इस नाली के क्षतिग्रस्त होने पर लोग नाली निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं।
कस्बे में जल निकासी की व्यवस्था कराने के लिए नाली का निर्माण कराया गया था। तमकुहीराज नगर पंचायत घोषित होने के बाद कस्बा के मुख्य बाजार स्थित नाली मरम्मत और दोनों पटरियों के इंटरलाॅकिंग कार्य के 3.5 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य कराने के लिए नौ लोगों को टेंडर दिए गए।
विज्ञापन

इसका निर्माण कार्य बीते अप्रैल में पूरा कर लेना था, लेकिन समय से कार्य पूरा नहीं हुआ। इसको गंभीरता से लेते हुए संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी कर दिया गया। वह नाली शनिवार को हुई बारिश में गिर गई। अब लोग इसके निर्माण पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी गुप्ता ने कहा कि नाली ध्वस्त होने की सूचना मिली है। शीघ्र मरम्मत कार्य कराया जाएगा। जांच के लिए भी पत्रक भेजूंगा। स्थायी समाधान के लिए आरसीसी नाली के निर्माण का प्रस्ताव किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें