संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बैठक में विलंब से उपस्थित होने पर सीडीओ ने जिला कृषि अधिकारी को नोटिस देकर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। निर्धारित समय के भीतर स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर सीडीओ ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।
सीडीओ गुंजन द्विवेदी की तरफ से जिला कृषि अधिकारी मेनका को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि बीते 25 जुलाई की शाम चार बजे कृषि उत्पादन आयुक्त की मौजूदगी में कृषि योजनाओं की बैठक थी। इसमें विभाग के नियमित कार्याें के अलावा वर्षा की स्थिति, धान की बुआई पर मौसम का प्रभाव समेत अन्य बिंदुओं की समीक्षा होनी थी।
इस बैठक में बिना पूर्व अनुमति विलंब से उपस्थित हुईं। इसे गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने नोटिस देकर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने चेताया कि निर्धारित समय के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।