फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड मुहर्रिर समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। एसपी ने एक हेड मोहर्रिर समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें हेड मोहर्रिर को थाने के गोदाम में नाबालिग से शराब की पेटियां ढुलवाने के आरोप में निलंबित किया है। वहीं दो अन्य पुलिसकर्मियों पर बिना सूचना लंबे समय से गैरहाजिर रहने की वजह से कार्रवाई की है।
विज्ञापन

रविवार को तरयासुजान थाने के गोदाम में एक किशोर को शराब की पेटियां ढोते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पेटियां नाबालिग से ढुलवाने के आरोप में एसपी ने हेड मोहर्रिर चंद्रेश्वर प्रसाद गुप्ता को निलंबित कर दिया है। पडरौना कोतवाली में तैनात रहे मैनेजर सिंह को 25 मई 2018 को 14 दिन की सीएल पर जाने के बाद अब तक ड्यूटी पर न लौटने पर इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए निलंबित कर दिया। उन्हें निर्वाचन ड्यूटी पर लगाया गया था, लेकिन वह ड्यूटी पर भी नहीं गए थे। पुलिस लाइन में तैनात अखिलेश कुमार सिंह 19 जुलाई 2018 से ही बिना किसी सूचना के गायब हैं। इन्हें भी एसपी ने सोमवार को निलंबित कर दिया। यह जानकारी एसपी राजीव नारायण मिश्र ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें