बाइकसवार आपस में टकराए, तीन घायल
टेकुआटार। थाना क्षेत्र के गांव चिरगोड़ा धूसी गांव के पास स्कूल से पढ़कर घर आ रहे बाइक सवार छात्रों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल भेजवाया। मिली जानकारी के अनुसार, चिरगोड़ा धूसी निवासी साबिर बाइक से अहिरौली की ओर जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे रामपुरपट्टी निवासी उमेश और गौतम की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल साबिर व उमेश की हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद