फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मतगणना के दिन दर्ज मुकदमे वापस लेने की पूर्व विधायक ने की सीएम से मांग

Sat, 20 May 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना के दौरान हुए विवाद के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा
विज्ञापन

पुलिस ने 32 नामजद और 250 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया था मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। तेरह मई को छितौनी की मतगणना के दौरान विवाद के बाद लोगों पर दर्ज हुए मुकदमे वापस लेने के पूर्व विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने लोगों पर दर्ज हुए मुकदमे वापस लेने की मांग की है। उन्होंने विवाद के लिए मतगणना करा रहे प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने मतगणना में धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विधानसभा अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पुलिस के आला अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया है कि छितौनी नगर पंचायत की मतगणना में धांधली की जा रही थी। इससे जनता में आक्रोश पैदा हो गया। वहां मौजूद प्रशासनिक जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया, जिससे लोग आक्रोशित हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस में भिड़ंत हो गई थी। इस घटना में इंस्पेक्टर अमित शर्मा घायल हो गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि घटना के बाद दर्ज लोगों पर सभी मुकदमे वापस लिए जाएं। पूर्व विधायक ने मतगणना में धांधली कर फर्जी गिनती कराने तथा उन्हें प्रश्रय देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

यह था मामला
13 मई को खड्डा में हो रही मतगणना में अचानक भाजपा प्रत्याशी के जीत की अफवाह फैल गई थी। इसे बाद लोग आक्रोशित हो गए थे। अराजक तत्वों ने हवा देकर बवाल करा दिया था। पुलिस ने 32 नामजद सहित 250 से 300 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें